बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। ट्योढ़ी गांव में अपने बहनोई सोनू के यहां आए मजदूर का शव रविवार रात पंखे से बंधी रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोनू ने बताया कि शामली जिले के भारसी गांव निवासी मनोज 15 दिन पहले उसके पास आया था, जो मजदूरी करता था। रविवार की देर रात घर के एक कमरे में लगे पंखे से रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- शटरिंग श्रमिक ने घर मे फांसी लगाकर जान दी पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। सोमवार की सुबह मृतक के पिता मोहर सिंह समेत अन्य लोगों को बुलाया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इंस्पेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.