जीजा की बहन से शादी कराओ, वरना कूद जाऊंगा; टॉवर पर चढ़कर चिल्लाया युवक, दो घंटे तक ड्रामा
उरई, अप्रैल 9 -- Orai News: आपको शोले फिल्म तो याद ही होगी। शोले फिल्म में वीरू बने धर्मेन्द्र बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। गांव वालों के सामने खूब हंगामा किया था। कुछ ऐसा ही नजारा यूपी के उरई जिले में भी देखने को मिला है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने प्यार को पाने की जिद में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद युवक ने चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया और "मेरी शादी जीजा की बहन से करवाओ, वरना मैं कूद जाऊंगा" की धमकी देते हुए करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। टॉवर के नीचे पुलिस, परिजन और ग्रामीण मनाने में जुटे रहे वहीं ऊपर युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। पुलिस के शादी करवाने के आश्वासन पर किसी तरह युवक नीचे उतरा। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की गई और दोबारा ऐसी हरकत न करने की समझाइश दी गई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.