हापुड़, मार्च 10 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर के पास सोमवार रात को सड़क हादसे में हुई व्यक्ति रवि की मौत के मामले में जीजा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस में दर्ज मुकदमे में मृतक रवि के जीजा मोहल्ला पन्ना पूरी निवासी अमित कुमार माहेश्वरी ने बताया कि मृतक साला रवि ट्रक यूनियन के बाहर चाय का ठेला लगाता था। सोमवार रात वह चाय लेकर भैरों मंदिर गया था। वापस आने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद रवि का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। जिसके बाद उसका श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ज...