जीजा और बहन के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पिटा, केस दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 26 -- कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में जीजा और बहन के साथ मिलकर पत्नी ने अपने पति और सास की पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जगजीतपुर निवासी तुषार सिन्हा पुत्र गिरीश सिन्हा ने अपनी पत्नी मिनाक्षी सक्सेना पुत्री आरएन सक्सेना और उसके परिजनों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। चौकी जगजीतपुर में शिकायत पत्र देकर पीड़ित तुषार ने बताया कि उसकी शादी मिनाक्षी से छह साल पहले हुई थी। शिकायत में आरोप है कि पत्नी पिछले छह वर्षों से रोजाना गृह क्लेश और विवाद करती है। आरोप है कि पत्नी के साथ उसके माता पिता और शादीशुदा बहन गाली गलौज करती है। तुषार का कहना है कि 24 जुलाई को भी विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.