संभल, अप्रैल 25 -- जीके सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने पौधारोपण, पोस्टर निर्माण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं प्री-प्राइमरी कक्षाओं (एलकेजी व यूकेजी) के नन्हे बच्चों ने पौधे लगाकर और पृथ्वी संरक्षण पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- छात्रों को दी पर्यावरण बचाने की सीख कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.