संभल, मई 10 -- जीके सिल्वरस्टोन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मदर्स डे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। मदर्स डे के उपलक्ष्य में माताओं के लिए आकर्षक रैंप वॉक, नृत्य एवं अनेक मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अपनी माताओं के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में माताओं ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस सफल कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा सभी माताएं अत्यंत प्रसन्नचित दिखाई दीं। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : यह भी पढ़ें- मदर्स डे: बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस...