जीके कान्वेंट में एनएसएस की नई इकाई शुरू होगी
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- गूलरभोज। जीके कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की नई इकाई शुरू होगी। मंडलीय अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा), कुमाऊं मंडल, नैनीताल गजेंद्र सिंह सौन ने विद्यालय को इकाई संचालन की स्वीकृति देते हुए 100 छात्र-छात्राओं की संख्या आवंटित की है। एनएसएस गतिविधियों के लिए शासन से धनराशि मिलने के बाद विद्यालय को बजट उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय प्रबंधक गोविंद सिंह लटवाल ने बताया कि निदेशक के निर्देशानुसार छात्रों के पंजीकरण कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम अधिकारी के चयन की प्रक्रिया की जा रही है। गतिविधियों के लिए पृथक खाता संचालित करने समेत एनएसएस संदर्शिका के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.