भभुआ, जुलाई 16 -- करीब दो करोड़ रुपये जारी, शेष दो माह का वेतन शुक्रवार तक देने का आश्वासन विभाग की पहल से टला आंदोलन, शिक्षक प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद निकला समाधान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। चार माह से वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे जीओबी मद के करीब 300 शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है।

शिक्षकों का वेतन भुगतान शिक्षा विभाग ने लगभग दो करोड़ रुपये जारी कर दो माह के वेतन का भुगतान शुरू कर दिया है। शेष दो माह के वेतन का भुगतान भी शुक्रवार तक कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में असंतोष था और उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यालय में तालाबंदी का निर्णय लिया था। लेकिन, विभाग की पहल और सकारात्मक संवाद के बाद मामला सुलझने की दिशा में बढ़ गया है। स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने...