हापुड़, जनवरी 1 -- जी.एस. विश्वविद्यालय में नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। रंगारंग प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रूपाली शर्मा ने कहा कि जी.एस. अस्पताल एवं विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की उन्नति वहां कार्यरत कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम और आमजन के विश्वास पर निर्भर करती है। उपनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.