जीएस विश्वविद्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा, कर्मचारियों ने लिया आशीर्वाद
हापुड़, सितम्बर 17 -- जीएस विश्वविद्यालय में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल और विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन में कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. शरद गोयल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कार्यबल में एकता और कृतज्ञता की भावना बढ़ाना है। हवन के बाद मशीनरी, औजारों और कार्यस्थल की सुरक्षा एवं उन्नति के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गई। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में भी पूजा-अर्चना हुई। कार्यक्रम में सीएचए डॉ. एस. कुमार, उपनिदेशक मनोज शिशोदिया, एस.एन. सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह, आईटी हेड गोविन्द पुण्डीर, एजीएम मोहित मनी, पेशेंट केयर मैनेजर अभिनव संचान और ओटी प्रभारी दिनेश सहित अस्पताल के सभी कर्मचारी व श्रमिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.