हापुड़, दिसम्बर 6 -- जीएस विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को खेल महोत्सव 2025 का समापन किया गया। खेल भावना और टीम स्पिरिट को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महोत्सव का शुभारंभ डीएम अभिषेक पांडे, चांसलर गंगा शरण शर्मा, वाइस चांसलर डॉक्टर यतीश अग्रवाल, प्रो-चांसलर अंकुर शर्मा, डॉक्टर अंकित शर्मा, निदेशक विश्वविद्यालय निधि शर्मा, सीईओ नेहा शर्मा, मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर रूपाली शर्मा, आयुर्वेद निदेशक सोनाली शर्मा, उपनिदेशक मनोज सिसोदिया और कुनाल त्यागी ने दीप प्रज्वलित करके किया। पिछले वर्ष में विभिन्न कॉलेजों की उपलब्धियों पर कई विभागों को सम्मानित किया गया। जीएस कॉलेज को एनएबीएच व एनएबीएल मान्यता, एमबीबीएस परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, पीजी सीट वृद्धि, कार्यशालाओं की राष्...