हापुड़, मार्च 1 -- जीएस मेडिकल कॉलेज में होली का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगों की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से हुआ। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने होली गीतों और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वाइस चांसलर डॉ. यतीश अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि उमंग, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत सहित विश्व के कई देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का संबंध भक्त प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो बुराई पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.