नई दिल्ली, मई 30 -- पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के मरीजों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उभर रहा है। अस्पताल में कैंसर उपचार, ओपन हार्ट सर्जरी, कार्डियक केयर, क्रिटिकल केयर सहित कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब आसपास के जिलों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख कम करना पड़ रहा है। अस्पताल में हृदय रोगों से संबंधित विभिन्न जटिल उपचार और सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां ओपन हार्ट सर्जरी, वाल्व रिप्लेसमेंट, बायपास सर्जरी तथा अत्याधुनिक आईसीयू सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जा रही हैं। हाल के दिनों में अस्पताल में कई सफल हार्ट सर्जरी की गई हैं, जिससे मरीजों ...