हापुड़, मार्च 15 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार देर रात जीएस फ्लाईओवर से गुजर रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.