कोडरमा, मार्च 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । डोमचांच स्थित जी.एस. पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह सोमवार को मनाया गया। समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, निदेशक नीतेश कुमार, उप-निदेशक नीरज सिंह, प्राचार्या प्रतिमा कुमारी तथा को-ऑर्डिनेटर सोनी चंदन उपस्थित रहे। निदेशक नीतेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि होली एक लोकप्रिय त्योहार है, जिसे रंगों का पर्व या वसंत उत्सव भी कहा जाता है। कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उप-निदेशक नीरज सिंह ने कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व जाति, धर्म और संप्रदाय के बंधनों को तोड़कर भाईचारे का संदेश देता है। प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने कहा कि फागुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.