जीएस के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी, आसान पेपर से खिल गए चेहरे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले जूते मोजे उतरवाए गए। सघन जांच की गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया जीएस के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया वैसे ओवर आल पेपर सरल रहा। दूसरे दिन की दोनों पालियों में 2851 अभ्यर्थी परीक्षा से किनारा कर गए। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। दूसरे दिन भी 12 हजार के आसपास अभ्यार्थियो ने परीक्षा दी। सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक प्रवेश से पहले डटे रहे। सुबह 8 बजे से अभ्यार्थियो को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश कराना शुरू कराया गया और 9:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.