बगहा, मार्च 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के लिए पॉइंट की परीक्षा का आयोजन रविवार को जिले के 11 परीक्षा केदो पर किया गया। सुबह से ही परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्र के बाहर देखी गई। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया गया। परीक्षा में कुल 8700 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से मात्र 35 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. योगेश्वर द्विवेदी ने बताया कि काफी कम परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं लगभग 35 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा में बैठे हैं। इधर परीक्षा देकर निकले छात्र ने बताया कि जीएस के सवाल कठिन पूछे गए थे जिन्हें बनाने में काफी परेशानी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...