गाज़ियाबाद, जून 8 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में सोमवार से कड़ी निगरानी के बीच यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का शुरू हो गई। पहले दिन प्रत्येक केंद्र पर अधिकारी और सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहे। परीक्षा का स्तर मध्यम से कठिन रहा। अभ्यर्थियों के मुताबिक सामान्य अध्ययन (जीएस)और रीजनिंग के कुछ प्रश्नों ने जहां उलझनें बढ़ाईं तो वहीं, हिंदी और गणित के सामान्य सवालों ने राहत दी। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ। परीक्षा की अवधि दो घंटे रही, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। पेपर में हिंदी व रीजनिंग के 38-38 और गणित तथा सामान्य अध्ययन (जीएस) के 37-37 प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर का स्तर सामान्य से कठिनाई वाला था। शंभू दयाल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आईं भरतपुर की कुमारी कृष्णा न...