कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार के यूपी बजट में बड़े संसाधनों और आवंटन की उम्मीद जताई जा रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि जीएसवीएम पर आसपास के करीब एक दर्जन छोटे-बड़े जनपदों का भार है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचते हैं। स्तरीय सुविधाएं दिलाने के लिए बजट से उम्मीद है। डॉ. काला के अनुसार कॉलेज में डेढ़ दर्जन से अधिक विभाग हैं, जिनमें शल्य चिकित्सा, पैथोलॉजी, नेत्र रोग, महिला रोग, बाल रोग, एनेस्थेसिया, माइक्रोबायोलॉजी सहित कई प्रमुख विभाग शामिल हैं और बजट में विशेष तौर पर अनुसंधान कार्य, शोध सुविधाएं और तकनीकी उन्नयन के प्रावधान पर जोर दिया जा रहा है। प्राचार्य ने यह भी कहा कि यदि अनुमोदन मिलता है तो नए उपकरणों के साथ-साथ ओपीडी सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक लैब व रिसर्च सेंटर, और म...