कानपुर, नवम्बर 25 -- कानपुर। जीएसवीएम ऑडिटोरियम में पैरा एसटू द्वारा पैरा टीटू के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ.संजय काला रहे। उन्होंने उद्बोधन में एमबीबीएस छात्रों के उत्तम चरित्र, क्लास में रेगुलर उपस्थिति व सीनियर्स का उचित सम्मान व आपस में प्रेम व्यवहार के साथ सुंदर माहौल निर्मित करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पैरा T2 के छात्रों द्वारा वंदना के उपरांत हॉलीवुड के नए एवं पुराने गानों पर डांस किया गया। कल्चरल सेक्रेट्री प्रमोद कुमार ने भोजपुरी गीतों की पेशकश कर समां बाध दिया। इस अवसर पर डॉ.ऋचा गिरि, डॉ.सुनीति पांडेय, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.डॉली रस्तोगी, डॉ.लुबना खान, डॉ.नीना गुप्ता, डॉ.सीमा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.