कानपुर, मई 3 -- कानपुर। सैफई में आयोजित यूपीमासिकॉन 2026 सम्मेलन में पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। इसमें विभिन्न चिकित्सा विषयों पर शोध प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में पहला स्थान जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. आलोक यादव ने हासिल किया। उन्होंने सुपरफिशियल पार्टियल-थिकनेस बर्न्स के इलाज में कोलेजन ड्रेसिंग और सिल्वर सल्फाडायजीन के प्रभाव की तुलना पर आधारित प्रोस्पेक्टिव रैंडमाइज्ड कंट्रोल ट्रायल प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ शोध माना। दूसरा स्थान डॉ. गीतिका आनंद को मिला। उनका शोध भारतीय महिलाओं में कम उम्र में बढ़ते स्तन कैंसर पर केंद्रित था। उन्होंने अपने अध्ययन में 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों को रेखांकित किया, खासतौर पर ऐसे सरकारी अस्पताल में जहां निय...