जीएसवीएम के डॉक्टरों ने जीते सात पदक
कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (एपीआई) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 43वां वार्षिक अधिवेशन 26 और 27 सितंबर को वाराणसी में हुआ। इसमें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के परास्नातक छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत सात पदक जीते। एसएन गुप्ता पेपर प्रेजेंटेशन में डॉ. इकराम ने स्वर्ण और डॉ. अविनाश ने रजत, एनएन गुप्ता पेपर प्रेजेंटेशन में डॉ. रोहित कुमार गुप्ता ने स्वर्ण और डॉ. दीपांशी कुरेल ने कांस्य पदक जीता। जीपी एलहेंस क्विज में डॉ. कौशल किशोर सिंह ने स्वर्ण और डॉ. एफा खान ने कांस्य, जबकि दीप्तांशु वेदांत गुप्ता पीजी क्विज में डॉ. शरद कोटरीवाला ने रजत पदक हासिल किया।एपीआई यूपी चैप्टर ने डॉ. ऋचा गिरि को अध्यक्ष और डॉ. एसके गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. सौरव अग्रवाल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.