संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के राज्य कर विभाग कार्यालय में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर अधिवक्ताओं और व्यापारी नेताओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राज्य जीएसटी राजेश कुमार पान्डेय व विनय कुमार गुप्त ने की। इस मौके पर व्यापारियों से कहा कि जीएसटी 2.0 के तहत टैक्स दरों को तर्कसंगत बनाया गया है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मांग बढ़ी है।

बैठक की चर्चा बैठक में जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में आए बदलावों, नए टैक्स स्लैब और व्यापारियों के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। व्यापारी नेताओं और ऑटोमोबाइल डीलर्स ने जीएसटी 2.0 के लागू होने क...