देहरादून, मार्च 13 -- ग्राफिक एरा में जीएसटी सुधार और उनके प्रभावों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हुआ। इस सम्मेलन में देश विदेश के विशेषज्ञ जीएसटी सुधारों, आर्थिक विकास और समाज पर उनके प्रभावों पर चर्चा कर रहे हैं।सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि जीएसटी भारत की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और एकीकृत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने किसानों, उत्पादकों और कारीगरों को थोक व्यापारियों व खरीदारों से सीधे जुड़ने का मंच दिया है। डॉ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आर्थिक नीतियों को समझकर नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें। इस दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 12 तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में ग्रीन टैक्सेशन,...