जीएसटी सहायक आयुक्त बने समीर का किया सम्मान
मऊ, अप्रैल 17 -- सूरजपुर। दोहरीघाट विकासखंड क्षेत्र के सूरजपुर निवासी समीर राय का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के माध्यम से सहायक आयुक्त वाणिज्य कर (जीएसटी) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा राय उनके आवास पर पहुंचीं और अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समीर राय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं कठिन परिश्रम को दिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.