प्रयागराज, सितम्बर 1 -- जीएसटी संग्रह के मामले में प्रयागराज जोन के लिए अगस्त का महीना निराशाजनक रहा। वृद्धि दर में प्रयागराज मंडल प्रदेश में टॉप टेन से बाहर हो गया है। पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में इस बार जीएसटी कलेक्शन में कमी दर्ज की गई है। अगस्त 2025 में जहां 276.81 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ था, वहीं अगस्त 2026 में यह घटकर 271.61 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह जीएसटी कलेक्शन में करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमी आई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त की तुलना में प्रयागराज जोन के राजस्व संग्रह में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- GST Collection: अगस्त 2026 में सरकार की झोली में आए Rs.1.99 करोड़, जुलाई के मुकाबले Rs.12,000 करोड़ कम अगस्त महीने में प्रयागराज जोन को 553.36 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 271.6...