जीएसटी संग्रहण में यूपी में दूसरे स्थान पर पहुंचा प्रयागराज
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी संग्रहण में प्रयागराज जोन ने एक बार फिर बड़ी छलांग लगाई है। मई 2026 में जोन ने 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले अप्रैल में प्रयागराज जोन टॉप टेन से बाहर हो गया था।स्टेट जीएसटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मई 2026 में प्रयागराज जोन ने 454.68 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रहण किया है। मई 2025 में यह आंकड़ा 356.95 करोड़ रुपये था। इस तरह पिछले साल की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि 454 करोड़ का कलेक्शन अभी तक नहीं हुआ था।स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर राम प्रवेश ने बताया कि कलेक्शन बढ़ाने के लिए व्यापारियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस बार रेलवे और इफको से बेहतर जीएसटी प्राप्त होने के कारण ग्रोथ रेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.