जीएसटी व केंद्रीय बजट पर प्रश्नोत्तरी में आकाश-यश की टीम अव्वल
लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ। पुनर्वास विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित जीएसटी एवं केंद्रीय बजट विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमकॉम द्वितीय वर्ष के आकाश दुबे एवं यश वर्मा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। मनीष गुप्ता और प्रियांशु को दूसरा और अनुज कुमार पाल एवं इशिका यादव को तीसरा स्थान मिला। प्रो. राशी कृष्णा सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की ज्ञानवृद्धि के साथ-साथ उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता को भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कौशिकी सिंह, प्रो. संजीव गुप्ता ने जीएसटी तथा केंद्रीय बजट के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। व्यवस्थित और क्रमबद्ध तरीके से नवीन ज्ञान का सृजन ही शोधलखनऊ। व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध तरीके से नवीन ज्ञान का सृजन ही शोध है। विषय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.