बस्ती, जून 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता गौरव गुप्ता ने जीएसटी व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर गुरुवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। वित्त मंत्री एवं जीएसटी आयुक्त को संबोधित यह ज्ञापन डीसी प्रभाकर सरोज, उपेंद्र यादव, महेश तथा केके गौतम को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि यदि कोई विक्रेता जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल नहीं करता है, तो उसका प्रतिकूल प्रभाव खरीदार पर नहीं पड़ना चाहिए। गौरव गुप्ता ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में कई बार विक्रेता द्वारा रिटर्न दाखिल न करने अथवा कारोबार बंद कर देने की स्थिति में खरीदार की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) निरस्त कर दी जाती है, जिसे रिवर्स करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जीएसटी पंजीयन लेकर नियमों का पालन करने वालों को सहूलियत इससे व्यापारियों पर अनावश्यक आर्...