जीएसटी विभाग बॉर्डर पर रोके टैक्स चोरी, व्यापारियों का उत्पीड़न न हो
हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए टैक्स चोरी रोकने के लिए बॉर्डर पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फरस्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल टैक्स चोरी का समर्थन नहीं करता, लेकिन पंजीकृत व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाना भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स चोरी का सामान धड़ल्ले से आ रहा है, जबकि विभाग बॉर्डर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की बकाया धनराशि भी समय पर नहीं मिल रही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि व्यापारी उत्पीड़न जारी रहा तो जीएसटी अधिकारियों के कार्यालय का घेराव कर विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'जीएसटी विभाग बॉर्डर पर रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.