नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी विभाग पर कोर्ट के आदेश की अवेहलना के आरोप का मामला सामने आया है। नोएडा से प्रयागराज स्थानांतरित किए गए संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार के तबादले पर रोक के आदेश के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। अधिकारी ने पांच माह पहले कार्यभार संभाल लिया था। बीते साल सितंबर में शासन स्तर से जिले में तैनात अपर आयुक्त ग्रेड दो विवेक आर्य का मुरादाबाद, संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार का प्रयागराज, सहायक आयुक्त प्रियंका का लखनऊ, सहायक आयुक्त रोहित कुमार का अयोध्या, सहायक आयुक्त शिखा सिंह का महोबा, सहायक आयुक्त वंदना सिंह का प्रयागराज तबादला कर दिया गया है। आलोक कुमार के स्थान पर केके राय को शासन की ओर से तैनात किया गया था। केके राय इससे पहले सहारनपुर में नियुक्त थे।आलोक कुमार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.