बिजनौर, दिसम्बर 12 -- जीएसटी विभाग ने बकाया करदाताओं पर शिकंजा कस दिया है। जीएसटी विभाग ने अक्टूबर और नवंबर माह में 3 करोड़ 80 लाख रुपये की बड़ी वसूली की है। इसके अलावा अक्टूबर में कुर्की के 108 मामलों में 24 लाख व नवंबर माह में 300 कुर्की मामलों में की 55 लाख की रिकवरी की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बकायेदारों के खिलाफ युद्ध स्तर अभियान जारी है। जीएसटी विभाग ने छोटे-बड़े बकाया करदाताओं के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत विभाग हर छोटे-बड़े बकाया दाता की कुंडली खंगाल रहा है। अभियान के दौरान जीएसटी विभाग ने अक्टूबर माह में एक करोड़, 66 लाख रूपये व नवंबर माह में दो करोड़ 15 लाख की वसूली की है। इसके साथ ही गोपनीय पत्रावली के मामले में 1286 प्रकरण में 18 लाख 10 हजार की वसूली की गई। अधिकारियों का कहना है कि लगातार नोटिस जारी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.