रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने काशीपुर क्षेत्र में मंगलवार को मध्य रात्रि तक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया। विभाग ने महुआखेड़ागंज स्थित लेड इंगट बनाने वाली चार निर्माता कंपनियों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में इन कंपनियों द्वारा बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के माध्यम से 10 से 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के संकेत मिले हैं। अपर आयुक्त कुमाऊं जोन रुद्रपुर राकेश वर्मा और संयुक्त आयुक्त काशीपुर श्याम सुंदर तिरूवा के मार्गदर्शन में जीएसटी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। विशेष अनुसंधान इकाई के उप आयुक्त विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि छापेमारी के दौरान, फर्म संचालकों से 1,05,96,265 रुपये की राशि डीआरसी-03 के माध्यम से जमा कराई गई। इसके अलावा, जांच के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.