धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद। बाजार समिति चैंबर के पूर्व अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता को सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय व राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) का प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद ने रविवार को उन्हें मनोनयन-पत्र सौंपा। पत्र की प्रति डीसी, एसएसपी, एडीओ, राज्य कर उपायुक्त व सहायक राज्य कर आयुक्त को भी भेजी गई है। पत्र में सांसद ने कहा कि बिनोद कुमार गुप्ता उनके प्रतिनिधि के रूप में विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा व उसके निष्पादन के लिए अधिकृत होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.