सहारनपुर, जून 9 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मई 2026 के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह में कुल 8.91 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इस सकारात्मक तस्वीर के बीच कुछ बड़े और महत्वपूर्ण जोनों का कमजोर प्रदर्शन वाणिज्य कर विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रदेश के 21 जोनों में से 17 ने वृद्धि दर्ज की, जबकि चार जोन ऐसे रहे जहां राजस्व संग्रह पिछले वर्ष के मुकाबले घट गया। इनमें इटावा सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जोन साबित हुआ, जबकि अयोध्या, आगरा और अलीगढ़ भी वृद्धि हासिल करने में नाकाम रहे। इसके विपरीत सहारनपुर ने 59.53 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर यह संकेत दिया कि प्रभावी निगरानी, कर अनुपालन और कर चोरी पर नियंत्रण से राजस्व में बड़ा सुधार संभव है। मई 2025 में इटावा जोन से 86.26 करोड़ रु...