जीएसटी रिफंड 17 दिन में देने की तैयारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- केंद्र सरकार जीएसटी से जुड़ी प्रक्रिया में व्यापार सुधार करने जा रही है। इसके तहत रिफंड और पंजीकरण की प्रक्रिया आसान और तेज करने पर फैसला हो सकता है। परिषद सभी मामलों में जीएसटी रिफंड की समयसीमा घटाकर 17 दिन करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। अभी रिफंड मिलने में 21 से 45 दिन तक लगते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक आठ अक्टूबर को होगी। राज्यों के वित्त मंत्री भी परिषद के सदस्य के तौर पर इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक से जुड़े एजेंडे में कई अहम जीएसटी सुधार शामिल है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि इसमें सबसे अहम जीएसटी रिफंड की समय-सीमा घटाने का प्रस्ताव का प्रस्ताव तैयार है। इसके मुताबिक, रिफंड आवेदन की 10 दिन में जांच और पुष्टि की जाएगी। जोखिम के आधार पर पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.