मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार को जिलाध्यक्ष विनय कुमार ऊमर की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें जीएसटी अपील प्रक्रिया और 10 प्रतिशत प्री-डिपॉजिट की बाध्यता को लेकर चिंता जताई। व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान अपील प्रक्रिया न केवल आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, बल्कि न्याय तक पहुंच भी प्रभावित कर रही है। वहीं 13 जनवरी को व्यापारियों ने मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर प्रभावी सुनवाई और निर्णय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छोटे-बड़े मामलों के लिए बाहर भटकना न पड़े। जिला मंत्री विष्णु प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कई मामलों में रिमांड या पुनः सुनवाई की कोई व्यवस्था नहीं है और व्यापारी सीधे अपील प्रक्रिया म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.