सोनभद्र, मार्च 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय एवं पर्यटन कार्यालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिये। इस दौरान उन्होंने राज्य कर कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन मिर्जापुर को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि राज्य कर भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राज्य कर कार्यालय तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.