नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक में कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में कई अहम और बड़े फैसले लिए गए हैं। जीएसटी व्यवस्था को आसान बनाने, पंजीकरण, रिटर्न, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और कारोबार बंद करने की प्रक्रिया को अधिक स्वचालित करने पर सहमति बनी है। छोटे कारोबारियों के लिए अनुपालन का बोझ घटाने और ईमानदार करदाताओं को राहत देने से जुड़े भी कई अहम फैसले किए गए हैं। इसके साथ ही, कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया जबकि माल की जांच के नियमों को सख्त किया है। गुरुवार को भारत मंडपम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में संपन्न हुई परिषद की बैठक में माना गया कि अब जीएसटी की दर संरचना स्थिर हो चुकी है। इसलिए अब रोजमर्रा की कर प्रक्रिया को आसान ब...