लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- फर्जी फर्में बनाकर बिलों की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का खुलासा करने पर डीजीपी ने एसपी खीरी और साइबर पुलिस की तारीफ की है। साथ ही ये निर्देश भी दिए हैं कि बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरअसल ये गैंग फर्जी आईटीसी क्लेम करवा कर सरकार को करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहा था। गौरीफंटा, खमरिया, मोहम्मदी और कोतवाली सदर में जीएसटी फ्रॉड से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए थे। विवेचना के लिए सभी मुकदमों को साइबर थाना भेज दिया गया था। एएसपी सिटी विवेक तिवारी की निगरानी में जांच कर रही साइबर पुलिस को एक गैंग के बारे में जानकारी मिली। ये गैंग लोगों को लोन और सरकारी योजनाओं का लालच दिखाकर उनके आधार और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ले लेते थे। फिर इन्हीं दस्तावेजों को सहारे फर्जी जीएसटी फर्मों का रजिस्ट्र...