जीएसटी फर्जीवाड़े में और खुलासे के आसार, गिरोह के नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। करीब 8.62 करोड़ रुपये की टैक्सेबल वैल्यू के फर्जी बिल बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले संगठित गिरोह के भंडाफोड़ के दूसरे दिन जांच और तेज हो गई है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क, अन्य फर्जी फर्मों और संभावित बड़े लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही है। मामले में और खुलासे होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी सदर की निगरानी में गठित एसआईटी टीम लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों या राज्यों से तो नहीं जुड़े हैं।सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से मिली डिजिटल डिवाइस और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.