औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। करीब 2.29 करोड़ रुपये के जीएसटी कर चोरी के खुलासे के बाद तीसरे दिन भी पुलिस की विशेष जांच टीम एसआईटी ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब टीम पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन की गहन पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने अब तक दर्जनों बैंक खातों का विवरण खंगाल लिया है। कई खातों में संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले हैं, जिनमें बड़ी रकम अल्प अवधि में जमा और ट्रांसफर की गई। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि रकम किन-किन राज्यों में भेजी गई और किन लोगों ने लाभ उठाया। जरूरत पड़ने पर संबंधित बैंकों को नोटिस भेजकर विस्तृत स्टेटमेंट मांगे जा रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को झांसा देकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.