अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म पर कार्रवाई का शिकंजा सकता जा रहा है। अफसरों की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टा फर्म दोषी है। जीएसटी विभाग ने जांच पूरी कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। अब पंचायतराज विभाग से भी सामान की आपूर्ति की जांच कराई जा रही है। खामी मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 576 ग्राम पंचायत जिले में 576 ग्राम पंचायत हैं, जिनमें सामान की आपूर्ति ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव फर्मों से करते है। राखी फोटो स्टूडियो हसनपुर फर्म के माध्यम से ग्राम पंचायतों को स्टेशनरी की 2022 से वर्ष 2025 तक आपूर्ति की गई। गजरौला, मंडी धनौरा, गंगेश्वरी, जोया, हसनपुर और अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायतों को सामान भेजा गया। इन चार साल में करीब 80 लाख रुपये की स्टेशनरी को खरीदा गया। सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी ने इस...