इटावा औरैया, जनवरी 29 -- राज्य कर भवन के अटल सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गयीं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर इटावा एचपी राव दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों को सदैव अपना ईमेल आईडी और अपना मोबाइल नंबर जीएसटी पोर्टल से जोड़कर रखना चाहिए। जिससे कि विभाग उन्हें समय-समय पर मिलने वाली सुविधाएं और उनकी जानकारी दे सके। अधिकांश देखा जाता है कि उनके अधिवक्ताओं के नंबर लिंक रहते हैं, जिससे विभागीय जानकारी दिया जा पाना सभी को संभव नहीं हो पाता है। ई- तामिला दिखाकर जीएसटी विभाग द्वारा एकपक्षीय निर्णय किए जाने का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने विरोध करते हुए कहा कि विभाग किसी भी निर्णय से पूर्व एक बार रजिस्टर्ड डाक द्वारा व्यापारी को सूचना अवश्य दें। जिलाध्...