इटावा औरैया, जून 10 -- इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम संजीव श्रीवास्तव को सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों की दुकान जलने का सरकार मुआवजा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। जिस दुकानदार की दुकान में आग लगती है उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। सरकार को चाहिए कि ऐसे व्यापारियों की मदद के लिए जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों की दुकान प्रतिष्ठान जलने का एक करोड़ का बीमा कराया जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप मांग करते हुये कहा कि विभागों की बकाया रकम लेट जमा करने अथवा रिटर्न लेट जमा करने पर ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाए। जिल...