जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू करने की मांग
मथुरा, जुलाई 9 -- चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश के जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों एवं उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू किए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार व्यापारियों के लिए भी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और जीएसटी सहित विभिन्न करों के माध्यम से सरकार को बड़ा राजस्व उपलब्ध कराता है। इसके बावजूद प्रदेश के अनेक छोटे एवं मध्यम व्यापारी गंभीर बीमारी की स्थिति में पर्याप्त स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित हैं। महंगी निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के कारण कई व्यापारी आर्थिक संकट का सामना करते हैं। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.