लखनऊ, जून 12 -- जीएसटी विभाग ने यहियागंज बाजार में 'व्यापारी संवाद कार्यक्रम' आयोजित किया। इस अवसर पर जीएसटी उपायुक्त राखी सिंह ने बताया कि अब जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल और ऑनलाइन हो चुकी है। व्यापारियों को अनावश्यक नोटिसों से बचाने के लिए विभाग पहले सेक्टर स्तर पर मामलों की स्क्रूटनी करता है। यदि व्यापारी एएसएमटी-10 नोटिस का समय पर और संतोषजनक जवाब दे देते हैं, तो मामला वहीं समाप्त कर दिया जाता है। समस्या होने पर व्यापारी सीधे कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि ई-वे बिल की अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा क्लोज करने की नई व्यवस्था व्यापारियों के लिए अनावश्यक कागजी काम बढ़ाएगी। इसके अलावा, उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रांसपोर्ट भाड़े पर लगने वाला रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म सीधे ट्रांसपोर...