लखनऊ, मई 8 -- सीए बनकर व्यापारी को फंसाया, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट आरोपी ने थमाई जाली रसीदें, रकम वापस मांगने पर धमकाया लखनऊ,संवाददाता।

जालसाजी का मामला जीएसटी पंजीकरण का झांसा देकर जालसाज ने व्यापारी से 13.02 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने सीए बनकर पीड़ित को फंसाया। रुपये लेकर जाली रसीदें थमा दीं। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकाया। विभूतिखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

व्यापारी की पहचान चंदौली निवासी व्यवसायी अंकित कुमार ऐशबाग के मालवीयनगर में रहते हैं। उनकी मुलाकात दिग्विजय ठाकुर से वृंदावन योजना में हुई। आरोपी ने खुद को चाटर्ड अकाउंटेंट बताया और जीएसटी पंजीकरण कराने का आश्वासन दिया। समझाया कि उसकी विभागीय अधिकारियों से मजबूत पैठ है। हामी होने पर जालसाज ने अंकित से व्यापार संब...