बागेश्वर, अक्टूबर 5 -- क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि जीएसटी दर कम होने का लाभ आम लोगों को मिलेगा। इस बार नवरात्र से ही इसका असर आम लोगों में दिखने लगा है। आम लोगों की खरीदारी करने की क्षमता बढ़ेगी। दीपावली पर इसका व्यापक असर बाजार में देखने को मिलेगा। उन्होंने भराड़ी और कपकोट के दुकानों में जाकर लोगों को जीएसटी दर घटने से होने वाले लाभ के बारे में बताया। गाड़ियां, टीवी, फ्रिज अन्य खाद्य सामग्री में भी लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चंपा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, सुरेश कांडपाल, गजेंद्र कपकोटी, चंद्र सिंह, दयाल ऐठानी, प्रकाश जोशी, मनोहर राम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.