लखनऊ हिन्दुस्तान, मार्च 25 -- झांसी सीजीएसटी कार्यालय में 1.5 करोड़ रुपये की घूसखोरी के बहुचर्चित मामले में गिरफ्तार किए गए अधिकारियों पर शिकंजा और कस गया है। सीबीआई (CBI) की लखनऊ एंटी करप्शन ब्रांच ने तत्कालीन दो अधीक्षकों, अजय कुमार शर्मा और अनिल कुमार तिवारी, के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) के दो अलग-अलग नए मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने अपनी वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति अवैध रास्तों से जमा की थी।क्या था झांसी सीजीएसटी घूसकांड? भ्रष्टाचार का यह खेल पिछले वर्ष 31 दिसंबर को उजागर हुआ था, जब सीबीआई ने झांसी स्थित सीजीएसटी कार्यालय में बड़ी छापेमारी की थी। उस वक्त टीम ने दोनों अधीक्षकों को एक व्यापारी से 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस मामले में केवल अधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.